मोहाली, 14 अप्रैल (CRICKETNMORE)| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर शनिवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में धीमे ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगा है।
Advertisement
न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ी आईपीएल की आचार संहिता के तहत कोहली की टीम का यह पहला अपराध था जिसके कारण उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Advertisement
आईपीएल की तालिका में आखिरी पायदान पर काबिज बैंगलोर ने पंजाब के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और आठ विकट से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में बैंगलोर की यह पहली जीत है। उसके केवल दो अंक ही हैं।
जीत के बाद कोहली ने माना उनकी टीम के खिलाड़ियों ने इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया, लेकिन अब वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। बैंगलोर का अगला मुकाबला सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।