Mc Square Virat Kohli DM: विराट कोहली, एक ऐसा नाम जिसके करोड़ो फैंस हैं। सोशल मीडिया के एक प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर विराट को 222M यूजर्स फॉलो करते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे उस शख्स के बारे में जिसके गाने सुनकर खुद विराट जबरा फैन बन चुके हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं MTV हसल 2.0 शो के विनर अभिषेक बैंसला उर्फ MC Square की।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर करते हैं फॉलो: विराट कोहली इंस्टाग्राम पर महज़ 261 लोगों को फॉलो करते हैं और इन 261 लोगों में से एक हैं MC Square... हाल ही में खुद रैपर MC Square ने हसल 2.0 शो के एक एपिसोड के दौरान इस बात का खुलासा किया था। बता दें कि विराट सिर्फ इस युवा रैपर को फॉलो ही नहीं कर रहे, बल्कि अंकित बैसला को खुद पर्सनल मैसेज भी कर चुके हैं।

Advertisement

सौ बार सुन चुके हैं एक ही गाना: स्टार बल्लेबाज़ ने रैपर MC Square का हाल ही में 'नैना की तलवार' गाना सुना था। यह गाना विराट का दिल छू गया और फिर वह खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने तुरंत MC Square को फॉलो करके मैसेज किया। विराट ने रैपर की खूब तारीफ की और उन्हें यह बताया कि वह नैना की तलवार गाना कम से कम 100 बार सुन लिया है। इस बातचीत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नितीश राणा और रॉबिन उथप्पा भी कर रहे हैं फॉलो: क्रिकेट जगत से सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाज़ नितीश राणा और पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा भी रैपर MC Square को फॉलो कर रहे हैं। अंकित बैसला ने एक्टर प्रिंस नारूला भी दिल जीता है और वह भी उनकी खूब तारीफ करते दिखे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार