विराट कोहली (Virat Kohli) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह (Rinku Singh) को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, बीते शुक्रवार को RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच के बाद विराट ने रिंकू सिंह को खास तोहफा दिया जिसका वीडियो खुद RCB के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है।

Advertisement

रिंकू को मिला विराट बैट

Advertisement

RCB ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें विराट कोहली रिंकू सिंह को अपना बैट गिफ्ट करते नज़र आए हैं। विराट ने अपना साइन बैट रिंकू सिंह को गिफ्ट किया है जिसे पाकर रिंकू काफी खुश नज़र आए।

आपको बता दें कि इससे पहले विराट कोहली रिंकू सिंह का बैट जांचते कैमरे में कैद हुए थे। केकेआर ने आरसीबी को हराकर मैच जीत लिया था जिसके बाद विराट ने रिंकू का बैट देखा और दोनों हंसते मुस्कुराते नज़र आए। ये भी जान लीजिए कि विराट कोहली और रिंकू सिंह करीबी दोस्त हैं। ये दोनों ही धाकड़ बल्लेबाज़ भले ही आईपीएल में आमने-सामने हैं, लेकिन इंडियन टीम के लिए एक साथ खेलते हैं। यही वजह है मुकाबले के दौरान भी विराट रिंकू सिंह के साथ मस्ती करते दिखे थे।

केकेआर ने बेंगलुरु में फिर आरसीबी को चटाई धूल

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो केकेआर ने चिन्नास्वामी के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी जिसके बाद विराट कोहली की 83 रनों की इनिंग के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर (50) और सुनील नारायण (47) की तूफानी पारियों के दम पर महज 16.5 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार