रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई की जीत के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा (63), लेकिन अंत में एमएस धोनी ने अपने अंदाज में मुकाबला खत्म किया। फिनिशर धोनी ने 6 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन बनाए।

Advertisement

चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और धोनी ने लगातार तीन चौके जड़कर टीम को जीत दिला दी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने धोनी की इस पारी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। 

Advertisement

धोनी की पारी को लेकर विराट कोहली ने ट्वीट किया, “ और अब किंग वापस आ गया है। इस खेल में दुनिया के सबसे महान फिनिशर। आज की पारी ने मुझे एक बार फिर कुर्सी से उछलने पर मजबूर कर दिया।”    

बता दें कि चेन्नई की टीम ने नौंवी बार फाइनल में जगह बनाई है। 

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए। दिल्ली के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। वह एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को एलिमिनेटर खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार