फाइनेंसियल ईयर 2024 में विराट कोहली (Virat Kohli) भारत में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले क्रिकेटर हैं। हालांकि, हैरान कर देने वाली बात ये रही कि वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फॉर्च्यून इंडिया के अनुसार भारत में टॉप 20 में नहीं हैं। कोहली के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) है। वहीं तीसरे पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर काबिज है। 

Advertisement

कोहली ने टैक्स के रूप में 66 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम का भुगतान किया है, विराट FY24 में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी रहे। वहीं विराट भारतीय मशहूर हस्तियों में 5वें सबसे बड़े टैक्सपेयर बन गए हैं। इस बीच, एमएस धोनी, जिन्होंने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते है। उन्होंने 38 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है। इस वजह से वो दूसरे स्थान पर है 

28 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाकर मास्टर ब्लास्टर सचिन ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई हैं। भारत के पूर्व कप्तान और सचिन के लंबे समय तक साथी और दोस्त रहे सौरव गांगुली ने 23 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है और वो चौथे स्थान पर है। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने भी क्रमशः 13 करोड़ रुपये और 10 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है। 

पिछले फाइनेंसियल ईयर में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले टॉप पांच क्रिकेटर

विराट कोहली- 66 करोड़ रुपये

एमएस धोनी- 38 करोड़ रुपये

सचिन तेंदुलकर- 28 करोड़ रुपये

सौरव गांगुली- 23 करोड़ रुपये

हार्दिक पांड्या- 13 करोड़ रुपये

भारतीय टीम की बात करें तो वो पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज और वनडे सीरीज में एक्शन में दिखाई दिए थे। श्रीलंका के खिलाफ हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-0 से जीत ली थी। हालांकि वनडे में उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब वो अगली बार मैदान में बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितम्बर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दिखाई देंगे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार