IPL 2023: आईपीएल 2023 के 65वें मैच में विराट कोहली ने शतक लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से जीत दिला दी। इस मैच में विराट ने 63 गेंदों में 100 रनों की आतिशी पारी खेली और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक गज़ब शॉट खेले। विराट के बल्ले से इस बीच 12 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

इन 4 छक्कों में से एक छक्का तो ऐसा था जिसे शॉट ऑफ द सीजन भी कहा जा रहा है। विराट के बल्ले से निकला ये छक्का 103 मीटर दूर जाकर गिरा और हर कोई इस शॉट की तारीफ करता रह गया। विराट ने ये छक्का अपना डेब्यू मैच खेल रहे नितिश रेड्डी की गेंद पर लगाया। विराट का ये सिक्स आरसीबी की पारी के 9वें ओवर की पहली गेंद पर दिखा। नीतिश रेड्डी ने विराट की बॉडी पर गेंद डाली और विराट ने खड़े-खड़े लेग साइड पर ऐसा बल्ला घुमाया कि गेंद डीप मिड विकेट के ऊपर से जाते हुए स्टैंड्स में जा गिरी।

Advertisement

विराट के बल्ले से जैसे ही ये शॉट निकला तो दूसरे छोर पर खड़े फाफ डु प्लेसिस का चेहरा देखने लायक था। वहीं, जब इस छक्के की दूरी देखी गई तो पता चला कि ये छक्का 103 मीटर लंबा था। विराट के इस सिक्स और फाफ के रिएक्शन का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विराट को उनकी इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।

इस पारी के अलावा विराट कोहली एक और वजह से भी छाए रहे। दरअसल, इस जीत के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने मैदान से ही अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल लगा दी और वो अपनी पत्नी से बातचीत करते हुए नजर आए। उनकी बातचीत के वीडियो और तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार