वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पर भारतीय टीम ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं जिसका मतलब ये है कि भारत को वेस्टइंडीज पर 162 रनों की बढ़त भी मिल गई है जबकि अभी भी उनके हाथ में 8 विकेट शेष हैं। इस समय क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 143 रन बनाकर अविजित हैं जबकि विराट कोहली भी क्रीज पर सहज दिखे और 96 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद हैं।

Advertisement

रोहित और शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए और दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने काफी संयम दिखाते हुए बल्लेबाजी की। हालांकि, मज़ेदार बात ये रही कि कोहली ने अपना पहला चौका मारने के लिए 80 गेंदों तक का इंतज़ार किया। दूसरे दिन के तीसरे सत्र में, विराट कोहली ने जब 81वीं गेंद पर अपना पहला चौका लगाया तो सभी का ध्यान उनकी ओर चला गया क्योंकि कोहली ने अपने इस चौके को ऐसे सेलिब्रेट किया जैसे उन्होंने शतक लगा दिया हो।

Advertisement

कोहली का सेलिब्रेशन वाला ये मज़ेदार वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। फिलहाल तीसरे दिन विराट कोहली की निगाहें भी शतक पर होंगी क्योंकि वो जिस लय में खेल रहे हैं वो इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। कोहली से पहले रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ही छाई रही और दोनों ने पहले विकेट के लिए 229 रनों की बड़ी साझेदारी की।

लंच ब्रेक के बाद जब मैच शुरू हुआ तो 70वां ओवर करने एलिक अथानाज़े आये। उनकी पहली गेंद पर जायसवाल ने सिंगल लेते हुए डेब्यू मैच में शतक जड़ दिया। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 215 गेंदों का सामना किया। वहीं, थोड़ी देर बाद कप्तान रोहित ने भी अपना 10वां टेस्ट शतक जड़ दिया। हालांकि रोहित को मलाल होगा कि वो अपने इस शतक को ज्यादा बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और 76वें ओवर की चौथी गेंद पर एलिक अथानाज़े को अपना विकेट दे गए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार