विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (106) के शतक की मदद से 270 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल (116*) के नाबाद शतक और रोहित-विराट के अर्द्धशतकों की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

रोहित ने आउट होने से पहले 75 रन बनाए जबकि विराट ने भी तूफानी अंदाज में खेलते हुए 45 गेंदों में 65 रन बनाए। इस दौरान विराट के बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले और इन 3 छक्कों में से एक छक्का तो ऐसा था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। विराट कोहली के बल्ले से निकला ये नो लुक सिक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

विराट ने ये छक्का 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगाया। 37 साल के इस खिलाड़ी ने आगे बढ़कर वाइड-ऑन पर छक्का मारा और छक्का मारने के बाद उन्होंने गेंद की तरफ देखा तक नहीं। उनके इस छ्क्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 155 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय भी बने।

Also Read: LIVE Cricket Score

यशस्वी जायसवाल दूसरी ओर टिके रहे और अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 121 गेंदों में नाबाद 116 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। विराट कोहली ने भी उनका साथ देते हुए 45 गेंदों में नाबाद 45 रन ठोके और भारत को 39.5 ओवर में ही जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार