आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी ज़िंदा है जबकि पंजाब की टीम बाहर हो गई है। आरसीबी की इस जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाते हुए 47 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी लगाए।

Advertisement

इन 6 में से एक छक्का तो इतना गज़ब का था जिसे फैंस आईपीएल 2024 का बेस्ट सिक्स करार दे रहे हैं। ये आरसीबी की पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद थी और कोहली उस समय 86 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने पिछली गेंद पर चौका लगाया था जिसके बाद अर्शदीप सिंह ने 'राउंड द विकेट' से आते हुए शॉर्ट गेंद डाली।

Advertisement

ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई इस गेंद में बाउंस भी था और विराट इस गेंद के लिए पूरी तरह से तैयार थे। उन्होंने शानदार तरीके से उछाल का सामना किया और बिना ज्यादा मेहनत किए प्वाइंट फेंस के ऊपर से गेंद को बैकफुट से ही पंच कर दिया। इस शॉट में विराट कोहली की गज़ब की टाइमिंग थी और गेंद बल्ले से लगते ही तेज़ी से छक्के के लिए चली गई। इस छक्के को देखकर अर्शदीप को भी यकीन नहीं हुआ कि विराट ने ये कैसे मार दिया। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

दुर्भाग्य से विराट कोहली इसी ओवर में आउट भी हो गए और शतक से आठ रन दूर रह गए। कोहली के अलावा, रजत पाटीदार और कैमरून ग्रीन ने भी शानदार पारियां खेलीं और आरसीबी ने असहाय पंजाब किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बोर्ड पर 241 रन लगा दिए और अंत में पंजाब के बल्लेबाजों ने लड़ने का ज़ज्बा तो दिखाया लेकिन वो लक्ष्य से 60 रन दूर रह गए। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार