फुटबॉल के बादशाह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (cristiano ronaldo) का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया जिसने क्रिकेट के किंग विराट कोहली को भी दुखी कर दिया। मोरक्को ने पुर्तगाल को क्वार्टफाइनल में हराया इस हार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को रोते हुए देखा गया वहीं किंग कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना दुख जाहिर किया था।

Advertisement

क्रिस्टियानो रोनाल्डो गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं। रोनाल्डो के बारे में ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि वो दिलफेंक आशिक रहे हैं। खबरों की मानें तो रोनाल्डो बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को भी डेट कर चुके हैं। खबरों की मानें तो रोनाल्डो ने साल 2007 में बिपासा को डेट किया था। 

यही नहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बिपाशा बसु को सरेआम किस कर लिया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। एक पार्टी के दौरान ये वाक्या हुआ था जहां क्रिस्टियानो रोनाल्डो बिपाशा बसु के क्लोज आए थे। बिपाशा बसु ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर कहा था, 'वो बहुत प्यारा इंसान है। उनसे मिलना एक सपने के सच होने जैसा था।' 

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अबतक तकरीबन 18 गर्लफ्रेंड बदल ली हैं। जोर्डाना जर्देल, ओलिविया, पेरिस हिल्टन, मिया जुडाकेन, जेमा आत्किंसन कुछ ऐसे फेमस सेलेब्स हैं जिनका नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो जार्जिना रोड्रिगेज के साथ रिलेशनशिप में हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलग-अलग गर्लफ्रेंड से 6 बच्चे भी हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार