नई दिल्ली, 19 सितम्बर| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के निदेशक नियुक्त किए गए माइक हेसन ने कहा है की टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 लीग में भी उतने ही सफल हो सकते हैं जितने विश्व क्रिकेट में हैं। कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 72 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को जीत दिलाई।

 
Advertisement

एक कप्तान के तौर पर भी कोहली अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सफल रहे हैं लेकिन बेंगलोर के साथ उनकी कप्तानी इतनी चली नहीं है।

Advertisement

हेसन ने आईएएनएस से कहा, "वह विश्व क्रिकेट में जितने सफल हैं उतने ही आईपीएल में हो सकते हैं। बीती रात हमने इस बात का एक और बेहतरीन उदाहरण देखा कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं। वह बेहतरीन कप्तान भी हैं जो टीम का नेतृत्व अच्छे से करते हैं और टीम को जुनून और सही भावना के साथ आगे लेकर जाते हैं।"

वहीं बेंगलोर के मुख्य कोच नियुक्त किए गए पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज साइमन कैटिच ने भी कोहली की सराहाना की है। कैटिज ने कहा कि कोहली का रिकार्ड उनकी पूरी कहानी कहता है।

कैटिच ने आईएएनएस से कहा, "कोहली का रिकार्ड उनके बारे में बताता है। न सिर्फ एक खिलाड़ी बल्कि भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर भी उन्होंने जो हासिल किया है उसके कारण मैं उनका सम्मान करता हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे उनके बारे में जो बात पसंद है वो यह है कि कोहली बेहद प्रतिस्पर्धी हैं क्योंकि मुझे एक खिलाड़ी के अंदर यही खूबी भाती है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैंने कोहली को पर्थ टेस्ट में बीते साल शतक बनाते हुए देखा था। वह वाका कि पुरानी विकेट की तरह थी। मैंने अभी तक टेस्ट में जितने भी शतक देखे हैं उनमें से वो सबसे अच्छा शतक था।"

कोहली, हेसन और कैटिच की कोशिश होगी कि वह इस बार बेंगलोर का खिताबी सूखा खत्म करें और उसे पहला आईपीएल खिताब दिलाएं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार