रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (2 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। बैंगलोर ने अर्धशतक जड़ते हुए 49 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 54 रन 11 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

कोहली आईपीएल में 50 पचास प्लस स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। कोहली के नाम 45 अर्धशतक और 5 अर्धशतक दर्ज हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 60 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। आईपीएल में एक टीम के लिए 50 पचास प्लस स्कोर बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। 

तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

बतौर भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार टीम के लिए टॉप स्कोर बनाने के मामले में कोहली पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 26वां बार यह कारानामा किया है। इस लिस्ट में कोहली ने रोहित शर्मा (25) को पीछे छोड़ा है।  

इस लिस्ट में बने नंबर 1

Advertisement

बतौर भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया है। कोहली ने 23वीं बार 150 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट पचास प्लस स्कोर बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित के नाम था। 

कोहली औऱ कप्तान फाफ डु प्लेसिस के तूफानी अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई के  171 रन के जवाब में बैंगलोर ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार