लंदन, 11 सितंबर (CRICKETNMORE)| यहां ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ पांचवें और अपने आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक बनाने वाले सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरास्कार प्रदान किया। इंग्लैंड ने इस मैच को 118 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

33 साल के लिए कुक ने पहली पारी में 71 और दूसरी पारी में 147 रन की पारी खेली। उनका यह आखिरी टेस्ट मैच था। इसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कुक ने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैचों में 12472 रन बनाए। 

Advertisement

कुके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन और भारतीय कप्तान विराट कोहली को संयुक्त रूप से मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। 

20 साल के कुरेन ने पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में 49 रन पर एक विकेट और दूसरी पारी में 23 रन पर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने सीरीज के पांच मैचों में कुल 11 विकेट हासिल किए। 

वहीं भारतीय कप्तान ने पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में 49 रन बनाए थे। हांलाकि दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए। कोहली ने सीरीज में कुल 593 रन बनाए जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार