3 बल्लेबाज जो तोड़ सकते है विराट का महारिकॉर्ड, 1 IPL सीजन में बना सकते हैं 973 से ज्यादा रन

Updated: Mon, Dec 19 2022 09:15 IST
Cricket Image for 3 बल्लेबाज जो तोड़ सकते है विराट का महारिकॉर्ड, 1 IPL सीजन में बना सकते हैं 973 से (Virat Kohli (Image Source: Google))

Virat Kohli IPL 973 Runs: विराट कोहली ने IPL 2016 में रनों के अंबार लगाकर 16 मुकाबलों में कुल 973 रन बनाए थे। विराट (Virat Kohli) ने सीजन में 4 शतक जड़े थे और उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से ऊपर रहा था। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो भविष्य में विराट के इस महारिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

जोस बटलर (Jos Buttler)

इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर (Jos Buttler) भविष्य में विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते है। जोस एक ओपनर बैटर हैं और उनके पास बड़ी पारियां खेलनी की काबिलियत है। बटलर बेहद आसानी से लंबे-लंबे छक्के भी लगाते हैं। बटलर, आईपीएल 2022 में विराट के महारिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए थे, उन्होंने 17 मैचो में 863 रन ठोके थे।

बटलर ने टी20 क्रिकेट में अब तक 6 शतक जड़े हैं और उनका स्ट्राइक रेट 145.38 का रहा है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वह भविष्य में विराट रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

डेविड वॉर्नर (David Warner)

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (Warner) भी विराट के रिकॉर्ड के लिए बड़ा खतरा हैं। आईपीएल 2016 में वॉर्नर भी कोहली की तरह रन मशीन बने हुए थे। वॉर्नर ने सीजन में 17 मैच खेलकर कुल 848 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का रहा था।

बता दें कि इस सीज़न वॉर्नर की कप्तानी में ऑरेंज आर्मी (SRH) ने आईपीएल का खिताब जीता था। वॉर्नर टीम के लीडर और हीरो थे। वह फ्यूचर में विराट का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli)

जी हां, विराट खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट ने अपने स्टैंडर्स काफी हाई सेट किए हैं। कोहली खुद को चैलेंज करते हैं, ऐसे में उनकी निगाहें अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी। विराट के आंकड़े इसकी गंवाही देते हैं।

Also Read: क्रिकेट के अनोखे किस्से

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2022) में कोहली ने 98.66 की अकल्पनीय औसत से 296 रन बनाए थे। उनके बैट से पाकिस्तान के खिलाफ 53 बॉल पर 82 रनों की कमाल परफॉर्मेंस भी देखने को मिली थी। इंडियन स्टार बल्लेबाज अपना रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें