ICC ODI Rankings: पिछले 1258 दिनों से वनडे क्रिकेट में राज करने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बादशाहत अब खत्म हो चुकी है। जी हां, शायद भारतीय क्रिकेट फैंस को यकीन ना हो लेकिन विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज़ नहीं हैं।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली की नंबर वन की कुर्सी छीन ली है। विराट कोहली अब तक वनडे क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन अब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम के इस समय 865 रेटिंग प्वाइंट्स हो चुके हैं और वो दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं, वहीं, 857 अंकों के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा हैं। उनके खाते में 825 अंक हैं। 

आपको बता दें कि कप्तान कोहली लंबे समय से वनडे क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे, जबकि बाबर आज़म वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छी पारियां खेल रहे थे और यही कारण है कि वनडे क्रिकेट में विराट कोहली अब दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज़ नहीं हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार