IPL 2024: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) लंबे समय से छुट्टी पर हैं। कोहली ने जनवरी के महीनें में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था जिसके बाद से ही वो व्यक्तिगत कारणों की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बने हैं। इसी बीच अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने विराट कोहली पर एक ऐसा बयान दिया है जो कि आरसीबी (RCB) फैंस की धड़कने बढ़ा देगा।

Advertisement

दरअसल, सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के आईपीएल में उपलब्ध होने पर बयान दिया। वो बोले, 'क्या वो खेलेंगे? वो फिलहाल कुछ कारण से नहीं खेल रहे हैं। शायद हो सकता है कि IPL में भी नहीं खेलें।' दिग्गज बल्लेबाज़ का ये बयान विराट कोहली पर एक तंज भी हो सकता हैं, लेकिन फिलहाल सुनील गावस्कर के शब्दों ने विराट और आरसीबी फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट हाल ही में पिता बने हैं। उनके घर पर बेटे ने जन्म लिया है यानी वामिका भी अब बड़ी दीदी बन गई हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। विराट ने अपने बेटे के जन्म के कारण ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नाम वापस ले लिया था।

Also Read: Live Score

ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में कब वापसी करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। विराट कोहली आईपीएल की सबसे पंसदीदा टीम आरसीबी का हिस्सा हैं ऐसे में क्रिकेट फैंस जरूर ये चाहेंगे कि वो जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार