टीम इंडिया की नेट प्रैक्टिस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के सामने उनकी नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस वक्त कोहली ऐसा कर रहे हैं उस वक्त हिटमैन का रिएक्शन देखने लायक था। 

Advertisement

वीडियो में नजर आ रहा है कि रोहित शर्मा बल्ला हाथ में लेकर नेट्स की तरफ़ बढ़ रहे थे। रोहित शर्मा को अपने पास से गुजरता देखकर विराट कोहली रोहित के पैर उठाकर मारने वाले शॉट की नकल करने लगे। किंग कोहली को ऐसा करते देखकर रोहित शर्मा बगैर कोई रिएक्शन दिए चुपचाप बल्लेबाजी के लिए चल दिए।

Advertisement

मालूम हो कि टीम इंडिया भारत से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। इसके अलावा टीम इंडिया को इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। फिलहाल टीम इंडिया नेट प्रैक्टिस कर रही है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबल 18 जून से 22 जून तक चलेगा। वहीं अगर फाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम की तैयारियों के बारे में बात करें तो उसे 2 जून से इंग्लैंड के खिलाफ़ 2 टेस्ट मैचों की एक सीरीज़ खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज का फायदा उसे फाइनल मुकाबले में हो सकता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार