भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत 27 नवंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज से होगी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले पहले वनडे में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पास एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

रनमशीन कोहली अगर इस मैच में 133 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 12000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

Advertisement

कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 248 मैचों की 239 पारियों में 59.33 की शानदार औसत से 11867 रन बनाए हैं, जिसमें 43 शतक औऱ 58 अर्धशतक शामिल हैं।  

फिलहाल वनडे में सबसे तेज 12000 रन (Fastest 12000 ODI Runs) बनाने का रिकॉर्ड भारत के ही पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 300 पारियों में 12 हजार रनों का आंकड़ा छूआ था। कोहली के पास उनसे 60 पारी कम में यह कीर्तिमान बनाने का मौका होगा। 

वनडे क्रिकेट के इतिहास में 5 खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने 12000 रन बनाने का कारनामा किया है। सचिन तेंदुलकर (18426), कुमार संगाकारा (14234), रिकी पोंटिंग (13704), सनथ जयसूर्या (13430) और महेला जयर्धने (12650) जैसे महान बल्लेबाजों ने ही आजतक यह मुकाम हासिल किया है। 
बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 27 नवंबर को सुबह 9.10 बजे से खेला जाएगा।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार