विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार ( 27 नवंबर) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.10 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

रनमशीन विराट कोहली के पास इस मुकाबले में एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। कोहली अगर पहले वनडे में 133 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लेंगे। कोहली यह कारनामा करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

सबसे तेज 12000 रन

इसके अलावा कोहली वनडे क्रिकेट में 300 से कम पारियों में 12000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल वनडे में सबसे तेज 12000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 300 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 
कोहली ने अब तक खेले गए 248 मैचों की 239 पारियों में 59.33 की औसत से 11867 रन बनाए हैं, जिसमें 43 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। 

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

कोहली के पास बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल वह इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। दोनों ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 41-41 शतक जड़े हैं। 

Advertisement

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी कोहली अपने नाम कर सकते हैं। कोहली और तेंदुलकर दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 9 शतक जड़े हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार