India vs Bangladesh 1st Test: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। इस मुकाबले के साथ कोहली की टेस्ट फॉर्मेट में वापसी होगी, बता दें कि वह आखिरी टेस्ट साल की शुरूआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे। इसके बाद कोहली ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ना खेलने का फैसला किया था। 

Advertisement

27000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में 58 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 27000 रन पूरे कर लेंगे। उन्होंने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 553 मैच की 591 पारियों में 26942 रन बनाए हैं। कोहली के नाम सबसे तेज 27000 इंटरनेशनल रन पूरे करने का मौका होगा। 
इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ तीन क्रिकेटरों ने ही 27000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा औऱ रिकी पोंटिंग का नाम शुमार है। 

9000 टेस्ट रन

कोहली को टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने के लिए 152 रनों की दरकार है। उन्होंने अभी तक 113 टेस्ट की 191 पारियों में 8848 रन बनाए हैं। भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने ही अभी तक भारत के लिए यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। 

30 टेस्ट शतक

Advertisement

कोहली  ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 29 शतक जड़े हैं। अगर वह एक शतक जड़ लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे मैथ्यू हेडन औऱ शिवनारायण चंद्रपॉल के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप , जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार