Virat Kohli Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2026 (IPL 2026) टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

आईपीएल में 9000 रन: 37 वर्षीय विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 267 मैचों में 8,661 रन बनाकर ये कारनामा किया है। यहां से वो आईपीएल 2026 में अगर 339 रन जोड़ पाते हैं तो वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। गौर करें कि IPL में अब तक विराट के अलावा किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ ने 8000 रन तक नहीं बनाए हैं।

Advertisement

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 267 मैचों में 8,661 रन
  • रोहित शर्मा- 272 मैचों में 7,046 रन
  • शिखर धवन - 222 मैचों में 6,769 रन
  • डेविड वॉर्नर - 184 मैचों में 6,565 रन
  • सुरेश रैना - 205 मैचों में 5,528 रन

क्रिस गेल और रोहित शर्मा की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल होने का मौका: विराट कोहली आईपीएल में तीसरे सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 291 छक्के ठोककर ये पॉजिशन हासिल की है। गौर करें कि साल 2026 के आईपीएल में अगर विराट सिर्फ 9 छक्के ठोकने में कामयाब होते हैं, तो वो इस टूर्नामेंट में अपने 300 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले आईपीएल के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

अब तक सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने ही आईपीएल में 300 या उससे ज्यादा छक्के मारे हैं। क्रिस गेल के नाम 142 मैचों में 357 छक्के दर्ज हैं। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा ने 272 मैचों में 302 छक्के जड़ने का कारनामा किया है।

इतना ही नहीं, इसके अलावा विराट को टी20 में 450 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 15 छक्कों की दरकार हैं, वहीं उन्हें इस फॉर्मेट में 200 कैच पूरे करने के लिए भी सिर्फ 15 कैच लपकने हैं। तो वो आईपीएल 2026 के दौरान इन आंकड़ों तक भी पहुंच सकते हैं। कुल मिलाकर आईपीएल 2026 में विराट कोहली कई सारे रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार