भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli0 ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल तीन मैचों का कराने की मांग नहीं की थी बल्कि पर अपनी राय रखी थी। भारत को हाल में ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी।

Advertisement

अश्विन ने कहा, "मैंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि कोहली ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए तीन टेस्ट खेलने के लिए कहा है, लेकिन यह हास्यास्पद है। मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन ने पूछा था कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में आप क्या बदलाव देखना चाहेंगे। इस पर कोहली ने कहा था कि अगर तीन मैच रहेंगे तो टीम के लिए वापसी करना संभव होगा लेकिन उन्होंने कभी इसकी मांग नहीं की।"

Advertisement

डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद कोहली ने कहा था, "पहली बात तो मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि एक मैच से कोई सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बन जाएगा। अगर यह टेस्ट सीरीज की तरह होता तो तीन टेस्ट में टीम के पास वापसी करने की क्षमता होती।"

अश्विन ने कहा कि टीम डब्ल्यूटीसी की हार से आगे बढ़ चुकी है और आईसीसी के अन्य टूर्नामेंट जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

अश्विन ने कहा, "जब हम फाइनल में हारे तो प्रशंसक निराश हुए। लॉकडाउन के बाद करोड़ों भारतीय अच्छी खबर का इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हम उम्मीद करते हैं कि टीम अन्य आईसीसी टूर्नामेंट में जीत हासिल करे।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार