भारतीय क्रिकेट फैंस सिर्फ और सिर्फ ये जानना चाहता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2027) खेलेंगे या नहीं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि खुद किंग कोहली ने इसका जवाब दे दिया है। विराट ने ये साफ कर दिया है कि वो 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें टीम इंडिया में खुद की काबिलियत और वेल्यू बार-बास साबित करनी पड़ती है तो वो पीछे हट जाएंगे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, IPL 2026 के बीच RCB ने विराट कोहली का एक नया पॉडकास्ट रिलीज किया है जिसमें वो दिल खोलकर बातचीत करते दिखे। इसी बीच उन्होंने ये भी कहा कि वो 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा रखते हैं, बस शर्त ये है कि उन्हें बार-बार खुद को साबित करने की जरूर महसूस ना हो।

Advertisement

विराट कोहली बोले, 'लोग मुझसे 2027 के CWC के बारे में कई बार पूछ चुके हैं। मेरा मतलब है, अगर मैं अपना घर छोड़कर मैदान के बीच खड़ा होकर एक मैच खेल रहा हूँ, तो जाहिर है कि मैं आगे भी क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहता हूँ। मैं भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं'

इससे पहले उन्होंने कहा, "अगर मुझे यह महसूस कराया गया कि मुझे टीम में अपनी काबिलियत या वेल्यू साबित करनी है, तो वह जगह मेरे लिए नहीं है। मैं अपनी तैयारी और मेहनत को लेकर पूरी तरह ईमानदार हूं।" इसके अलावा वो बोले, "अगर टीम कहें कि मुझे 40 ओवर तक बाउंड्री से बाउंड्री दौड़ना है, तो मैं बिना शिकायत करूंगा। मैं हर गेंद को ऐसे खेलता हूं जैसे वह मेरे करियर की आखिरी गेंद हो।" आप नीचे विराट कोहली का वीडियो देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि 37 साल के विराट आज भी दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर्स में से एक हैं। बात करें उनके आंकड़ों की तो ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ भारत के लिए 123 टेस्ट में 9,230 रन, 311 वनडे में 14,797 रन और 125 टी20 इंटरनेशनल में 4,188 रन अपने नाम रखता है। वो टी20 और टेस्ट इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में भारतीय फैंस तो यही चाहेंगे कि विराट जरूर ही साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेले और टीम को फिर से चैंपियन का टाइटल जीतने में मदद करें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार