Virat Kohli poses with Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। हाल ही में विराट कोहली परिवार संग लंदन और पेरिस में लंबी छुट्टी से वापस मुंबई लौटे है। विराट और अनुष्का की झलक पाने के लिए पैपराजी पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थे। विराट और अनुष्का ने बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड और फ्रांस में लगभग एक महीना बिताया।

Advertisement

मुंबई लौटने पर विराट और अनुष्का को उम्मीद थी कि पैपराजी वहीं पर होंगे और इसलिए उन्होंने पहले से ही मांइडमेक किया था। वायरल वीडियो में विराट कोहली को अनुष्का और वामिका से पहले दौड़कर एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

विराट कोहली पैपराजी से वामिका की तस्वीरें ना लेने का आग्रह करने से पहले दरवाजे पर से ही उन्हें कैमरा बंद करने के लिए कह देते हैं। विराट को कहते सुना जाता है, 'रिकॉर्ड कर रहे हो ना पहले बाकी लोगों को जाने दो।' विराट कोहली की इस अपील पर पैपराजी कैमरा ऑफ कर देते हैं।

बाद में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। वहीं विराट कोहली सोलो फोटो भी खिंचवाने में पीछे नहीं हटते। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और कैमरामैन से अपील करते हुए देखा जा चुका है कि वामिका की तस्वीर ना खींची जाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार