India vs England 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। शानदार शुरुआत के बाद फिलहाल टीम इंडिया थोड़े मुश्किलों में नजर आ रही है।

Advertisement

पहले विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी के बाद टीम इंडिया ने एक के बाद एक विकेट खोए और मैच पर से अपनी पकड़ खो दी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से आउट हुए उसने उन्हें काफी हैरान किया था। शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली मोईन अली की गेंद को पढ़ने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे और इंटरनेशनल करियर में दूसरी बार मोईन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Advertisement

बोल्ड होने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। कोहली को विश्वास नहीं हो रहा था कि जिस गेंद पर वो आसानी से चौंका बटोर सकते हैं उसपर उन्होंने अपना विकेट कैसे खो दिया। ऐसा ही कुछ रिएक्शन टेस्ट सीरीज के दौरान भी देखने को मिला था जब विराट मोईन की गेंद पर बोल्ड हुए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार