Eng vs Ind: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शार्दुल ठाकुर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में 57 रनों के बाद दूसरी पारी में भी तेजी से 60 रन बनाए। दूसरी पारी में ठाकुर ने रॉबिन्सन की गेंद पर शानदार छक्का लगाया था। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस छक्के के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की खुशी देखते बनती थी। विराट कोहली अपनी कुर्सी से उठकर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे। रॉबिन्सन के ओवर की पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने अपनी क्रीज पर ही खड़े होकर दमदार छक्का लगा दिया। जिसके बाद विराट कोहली अपनी कुर्सी पर से उठे और हंसकर ताली बजाने लगे।

Advertisement

विराट कोहली को अक्सर खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए देखा गया। अब तक इस वीडियो को यू्ट्यूब पर 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। बता दें कि दूसरी पारी में रोहित शर्मा के शानदार 127 रनों की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 466 रन बनाने में कामयाबी पाई थी। 

रोहित शर्मा के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने भी शानदार 61 रनों की पारी खेली थी। पहले पारी में मिली बढ़त के आधार पर इस टेस्ट को जीतने के लिए इंग्लैंड को 368 रन बनाने हैं। मेजबान टीम के लिए सौभाग्य से, सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद और रोरी बर्न्स 77 रनों की साझेदारी कर चुके हैं और क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार