विराट कोहली और टीम इंडिया के नेशनल फुटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री की बीच दोस्ती जगजाहिर है। इस बीच सुनील छेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर 37 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसपर किंग कोहली ने कमेंट किया है। सुनील छेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिटनेस के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को हिदायत दी है कि अगली बार उन्हें बूढ़ा कहने से पहले सोच लेना।

Advertisement

सुनील छेत्री ने वीडियो में कहा, 'पिछले एक महीने से मैं यूरोप में छुट्टियां मना रहा था, सबकुछ खा रहा था। 5 दिनों में यहां ट्रेनिंग में हमारा ब्लीप टेस्ट होता है।' इसके बाद सुनील छेत्री ने अपने साथ बैठे खिलाड़ियों से पूछा, 'आप लोग कितने साल के हैं एक 22 का है एक 21 का एक 20 का। इसके अलावा भी हैं इसी उम्र के लड़के। ये सब मुझे हरा नहीं सके।' 

Advertisement

सुनील छेत्री ने आगे मस्ती भरे मूड में कहा, 'मैं आपको ब्लीप टेस्ट का स्कोर नहीं बताऊंगा क्योंकि ये शर्मनाक होगा इनके लिए। ये सभी 40 साल की उम्र के एक बूढ़े इंसान से हार गए। ये लोग मुझे हरा नहीं सके। तो अगली आप मुझे बूढ़ा कहने से पहले सोच लेना।'

सुनील छेत्री के इस वीडियो पर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हाहा लीजेंड।' विराट कोहली के इस कमेंट पर सुनील छेत्री ने जवाब देते हुए लिखा, 'सब ब्रोकोली और पालक का खेल है। वो अदरक का स्वद के बारे में क्या कहते हैं? चीयर्स, चैंप।'

मालूम हो कि इससे पहले सुनील छेत्री और विराट कोहली एक साथ इंस्टाग्राम लाइव पर भी जुड़ चुके हैं। विराट और सुनील छेत्री के बीच बॉडिंग को फैन ने काफी पसंद किया था। सुनील छेत्री 50 इंटरनेशनल गोल करने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर हैं। सुनील के नाम 129 मैचों में कुल 84 गोल दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार