नई दिल्ली, 7 जनवरी | भारतीय एकदिवसीय और टी-20 टीम के नए कप्तान विराट कोहली ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की तरीफ करते हुए शनिवार को कहा कि धौनी ने उन्हें कई बार टीम से बाहर होने से बचाया। धौनी ने बुधवार को सभी को हैरान करते हुए एकदिवसीय और टी-20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। दौनी के इस्तीफा देने के बाद टेस्ट टीम के कप्तान कोहली को टी-20 और एकदिवसीय टीमों की कप्तानी भी सौंप दी गई। कोहली ने कहा है कि करियर के शुरुआती दौर में धौनी ने उनका साथ दिया और उनकी काबिलियत पर भरोसा जताया।

Advertisement

टीम में शामिल होने के बाद युवराज ने किया ऐसा ट्वीट कि बाद में करना पड़ा डिलीट..

बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार को कोहली के हवाले से कहा गया है, "उन्होंने मुझे शुरुआती दौर में मार्गदर्शन दिया और मुझे मौके भी प्रदान किए। उन्होंने मुझे एक खिलाड़ी के तौर पर निखरने के लिए अच्छा खासा समय दिया। कई बार उन्होंने मुझे टीम से बाहर होने से भी बचाया और इसलिए हमारे बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान है।"

कोहली ने कहा, "जाहिर सी बात है, उनकी कमी पूरी करना मुश्किल है। जब भी आप एम. एस. धौनी के बारे में सोचते हैं तो पहला शब्द कप्तान जहन में आता है।" उन्होंने कहा, "आप धौनी को किसी और रूप में सोच भी नहीं सकते। मेरे लिए वह हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे क्योंकि मैंने अपना करियर उन्हीं की कप्तानी में शुरू किया था।"

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टीम में इस खिलाड़ी को नहीं चुने जाने पर भज्जी ने किया भड़काने वाला ट्वीट

कोहली ने धौनी को लेकर अपनी रणनीति भी जाहिर की है। कोहली चाहते हैं कि धौनी ऊपरी क्रम में अपनी शैली में बल्लेबाजी करें। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि वह किस तरह के इंसान हैं। अगर मैं उनसे कहूंगा कि आप कहां बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो वो कहेंगे की जहां तुम मुझे बल्लेबाजी पर भेजना चाहते हो, लेकिन मैं उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं।" नए कप्तान ने कहा, "मैं चाहता हूं कि वह अपने खेल का आनंद लें। अगर वह ऐसा करते हैं और अपने शुरुआती करियर की तरह बल्लेबाजी करते हैं तो टीम को मजबूती मिलेगी।"

यहां क्लिक करके देखें वीडियो आखिर कोहली ने धोनी को टीम में क्या भूमिका दी►

 



धोनी ने दिसंबर, 2014 में टेस्ट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी। धौनी के बाद कोहली तभी से टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनके कप्तान रहते टीम ने लगातार पांच श्रृंखलाएं अपने नाम कीं और दोबारा टेस्ट में शीर्ष दर्जा हासिल किया।

BREAKING: बीसीसीआई ने धोनी को फिर से बनाया कप्तान, इस मैच में करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी

कोहली का कहना है कि वह आगे रहकर टीम का नेतृत्व करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, "अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से मैंने हमेशा सोचा है कि आपके पास किसी भी पल आराम करने का मौका नहीं है।"

कोहली ने कहा, "इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 60-70 के पार जा कर अपना विकेट खोना आसान था, लेकिन इसके बाद मैंने जब कप्तानी संभाली तो मुझे अहसास हुआ कि मुझे उदाहरण पेश करने हैं और मुझे अपनी टीम से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कहने से पहले खुद करना है।" भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है जिसका पहला एकदिवसीय मैच 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।  वीडियो: जब धोनी के कप्तानी से संन्यास पर पहली बार बोले विराट कोहली, जरूर देखें

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार