राजकोट, 14 नवंबर | भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद स्वीकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेगी। भारत यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। भारत को चौथी पारी में 310 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में भारतीय टीम मैच समाप्त होने तक छह विकेट पर 172 रन बनाकर मैच बचा लिया। कोहली ने 49 रन और रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। इस सीरीज के बाद धोनी लेगें क्रिकेट से संन्यास

कोहली ने मैच के बाद कहा कि वह अपनी टीम से बेहतर क्षेत्ररक्षण की उम्मीद करते हैं। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने इंग्लैंड के कई कैच छोड़े। कोहली ने कहा, "हम शुरुआती दो दिनों में इससे बेहतर कर सकते थे। हमने पांच कैच छोड़े।"  गौतम गंभीर रचने वाले हैं इतिहास, क्योंकि अपनी बल्लेबाजी में किया है ऐसा "गंभीर" बदलाव

कोहली ने आगे कहा, "इंग्लैंड ऐसी टीम है जिसे हम हल्के में नहीं ले सकते। सबसे बड़ी बात है कि अंत अच्छा रहा। हमें जिन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है उसे करना होगा। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हम पर लगातार दबाव बनाए रखा। हमें इसे स्वीकार करना होगा।" DRS का इस्तमाल बंद करेगा बीसीसीआई

उल्लेखनीय है कि भारत मैच ड्रॉ कराने में तो सफल रहा, लेकिन इंग्लैंड ने पूरे मैच पर नियंत्रण अपने हाथ में रखा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 537 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 488 रन बना सकी थी। विराट कोहली ने तोड़ा महान सुनिल गावस्कर का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार