29 अगस्त,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (30 अगस्त) से साउथेप्टन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

इस मुकाबले में अगर कोहली 6 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लेंगे। वह अब तक 118 पारियों में 5994 रन बना चुके हैं। वह सबसे तेज यह मुकाम हासिल हासिल करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। 

Advertisement

भारत के लिए सुनील गावस्कर ने सबसे तेज 117 पारियों में 6 हजार बनाए हैं। कोहली अपनी 119वीं पारी में यह मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेगे। तेंदुलकर ने 120 पारियों में 6 हजार रन का आंकड़ा छुआ था। 

इसके अलावा 60 रन बनाते ही कोहली इस सीरीज में अपने 500 रन पूरे कर लेंगे। वह ऐसा कारनामा करने वाले भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने साल 2002 में खेली गई सीरीज में 602 रन, वहीं सुनील गावस्कर ने 1979 में 542 रन बनाए थे। 

कोहली अब तक खेले गए 3 टेस्ट मैचों में दो शतक और दो अर्धशतकों की बदौलत 440 रन बना चुके हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार