रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि अगर उनकी टीम बोर्ड पर 15-20 रन और खड़ा करती तो शायद वो जीत सकते थे। विराट इस हार के बाद काफी भड़के हुए नजर आए और ड्रेसिंग रूम में उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई।

Advertisement

आरसीबी ने चेन्नई के खिलाफ देवदत्त पड्डिकल (70) और कोहली (53) के दम पर छह विकेट पर 156 रन बनाए लेकिन इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर पाया और आरसीबी को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस हार के बाद विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की क्लास लगाते हुए कहा, "हमने मैच को जाने दिया जबकि हमारे पास मौका था कि हम मैच को उनसे दूर ले जाते और इसे जीत भी सकते थे। अगर हम इस टूर्नामेंट को जीतने के बारे में सोच रहे हैं तो हर किसी को चोट पहुंचनी चाहिए। इस हार से हर कोई आहत होना चाहिए क्योंकि हमने एक बड़ा मौका गंवा दिया।”

आपको बता दें कि, आरसीबी अपने अगले मैच में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। ये अहम मुकाबला रविवार (26 सितंबर) को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी लगातार दो मुकाबले हार चुकी है ऐसे में वो नहीं चाहेंगे कि उनकी हार की हैट्रिक पूरी हो और उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार