भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ( Virat Kohli 50th ODI Century) ने बुधवार (15 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी शानदार पारी से कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। कोहली ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए मौजूदा वर्ल्ड कप का अपना तीसरा शतक जड़ा। कोहली ने 113 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 117 रन की पारी खेली। 

Advertisement

50 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर

Advertisement

विराट कोहली वनडे में 50 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 279 पारियों में यह कारनामा किया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 452 पारियों में 49 शतक जड़े थे। बता दें कि 10 साल पहले इस दिन वानखेड़े में ही तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली ने अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा,जिन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। इसके साथ ही कोहली एक वनडे वर्ल्ड कप में 700 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।  

सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर

Advertisement

विराट कोहली एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अपना आठवां पचास प्लस स्कोर बनाया। सचिन तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप में और शाकिब अल हसन ने 2019 वर्ल्ड कप में सात पचास प्लस स्कोर बनाए थे। 

रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

Also Read: Live Score

Advertisement

कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रिकी पोंटिंग (13704 रन) को पछाड़कर  तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा ही हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार