रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया है। ये स्कोर और भी बड़ा हो सकता था लेकिन कप्तान विराट के अलावा कोई और बल्लेबाज़ कुछ नहीं कर पाया और टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई।

Advertisement

हालांकि, आरसीबी की पारी के दौरान कप्तान विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट कोहली ने अपनी चीते जैसी रफ्तार से सभी ना सिर्फ अपना रनआउट बचाया बल्कि अपनी छलांग से सभी को हैरान भी कर दिया।

Advertisement

ये घटना आरसीबी की पारी के छठे ओवर में घटित हुई जब शाकिब के ओवर की तीसरी गेंद पर वो सिंगल लेना चाहते थे लेकिन एस भरत ने उन्हें वापस भेज दिया। विराट क्रीज़ से काफी बाहर आ चुके थे ऐसे में लॉकी फर्ग्यूसन ने सीधा थ्रो कार्तिक के दस्तानों में दे मारी। ऐसा लग रहा था कि विराट क्रीज़ तक नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन उन्होंने चीते जैसी रफ्तार से लंबी छलांग लगाई और क्रीज़ तक पहुंच गए।

जब तक कार्तिक गिल्लियां बिखेरते तब तक विराट का बल्ला क्रीज़ में पहुंच चुका था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार