क्राइस्टचर्च, 2 मार्च| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को माना कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम अच्छा नहीं कर पाई और उसे अब अपनी गलती मान सुधार करने की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया। आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में यह भारत की पहली सीरीज हार है।

Advertisement

वेलिंग्टन में खेले गए पहले मैच में भारत को 10 विकेट से शिकस्त मिली थी जबकि दूसरे मैच में सात विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम इस दौरे को लेकर बहाने नहीं बनाएंगे, सिर्फ हमने जो गलतियां कीं उनसे सीखेगे और सुधार कर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।"

कोहली ने कहा, "टी-20 सीरीज शानदार रही थी। वनडे में यह देखना अच्छा रहा था कि रोहित की गैरमौजूदगी में युवाओं ने आगे आकर अच्छा किया था। यह कुछ सकारात्मक चीजें रही थीं, लेकिन एक टीम के तौर पर हमें जिस तरह की क्रिकेट खेलने की जरूरत थी वो हम नहीं खेल पाए।"

उन्होंने कहा, "हमें यह बात मानने की जरूरत है कि हमने अच्छा खेल नहीं खेला। हमें सुधार करना होगा।"

कोहली ने माना कि उनको मिलाकर उनके बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से भयंकर दबाव में थे।

Advertisement

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "हमें न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा। उन्होंने सही जगह पर गेंदबाजी की और हमारे ऊपर दबाव बनाए रखा। हमारे लिए शायद ही कोई मौका था और इसका मतलब है कि आपको कुछ अलग शॉट खेलने थे ताकि आप रन कर सकें और स्ट्राइक रोटेट कर सकें।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार