इंग्लैंड को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से हराकर भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है और अब विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया का सामना केन विलियमसन की न्यूज़ीलैंड के साथ होना है। लेकिन, इस महामुकाबले से पहले भारत की राह आसान नहीं रहने वाली है।

Advertisement

 ताज़ा खबरों के मुताबिक, यह पता चला है कि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले इंग्लैंड में 14-दिवसीय क्वारंटीन से गुजरना होगा। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में 18 जून को खेला जाना है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल 2021 के लिए भी तैयारी करनी है और जब इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण का समापन 30 मई को होगा और इसके तुरंत बाद उन्हें दो सप्ताह का कड़ा क्वारंटीन करना होगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड में क्वारंटीन नियम पिछले साल के ऑस्ट्रेलिया दौरे के समान हैं। खिलाड़ियों को 14 दिनों के क्वारंटीन अवधि को पूरा करना होगा जहां वो पहले 5-6 दिनों के लिए बिल्कुल क्वारंटीन रहेंगे और उसके बाद उन्हें ट्रेनि्ंग करने की अनुमति दी जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार