IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय टीम से जुड़ने के लिए बुधवार (23 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम पहुंच गए। गौरतलब है कि विराट अब अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं और वहीं से भारत की वनडे सीरीज के लिए केरल पहुंचे हैं।

Advertisement

विराट के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। विराट को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर लाया गया और फिर वह कार से टीम के होटल के लिए रवाना हुए।

विराट के होटल पहुंचने पर भी उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। होटल के स्टाफ ने भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज बल्लेबाज का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान विराट भी फैंस और होटल स्टाफ के प्यार से काफी खुश नजर आए।

विराट कोहली करीब दो महीने बाद वनडे क्रिकेट में मैदान पर उतरने वाले हैं। उन्होंने आखिरी बार 19 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दूसरे मुकाबले के लिए गुवाहाटी जाएंगी, जहां 30 सितंबर को मैच होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिव नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार