एशिया कप 2023 के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन शाहीन अफरीदी एंड कंपनी ने रोहित के फैसले को गलत साबित करते हुए पावरप्ले में ही 3 विकेट झटक लिए। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा जिन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली से भी फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 4 रन बनाकर बोल्ड हो गए। विराट को भी शाहीन ने बोल्ड किया और भारत को बड़ा झटका दिया। विराट का विकेट लेने के बाद पाकिस्तानी टीम और फैंस का जश्न देखने लायक था। वहीं, विराट को जल्दी आउट होता देख फैंस भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Advertisement

फैंस विराट को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि वो सिर्फ अफगानिस्तान को मार सकते हैं जबकि कुछ फैंस उन्हें फटकार लगाते हुए कह रहे हैं कि वो चोकर हैं और बड़े मैच में कभी नहीं चलते हैं। आइए देखते हैं कि फैंस कोहली पर किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार