SA vs IND 2021-22: इंडियन क्रिकेट टीम के टेस्ट कैप्टन विराट अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते है, विराट का ये आक्रामक अंदाज कांटे के मुकाबले में और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा ही देखने को मिला केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भी जब अंपायर मरायस इरासमस(Marais Erasmus) ने मोहम्मद शमी को गेंदबाजी के दौरान डेंजर एरिया पर दौड़ने के कारण चेतावनी दी।
दरअसल, केपटाउन में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन अफ्रीकी बल्लेबाजी के दौरान जब मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आए, तब ग्राउंड अंपायर मरायस इरासमस ने उन्हें पिच के डेंजर एरिया पर दौड़ने के चलते वार्निंग दे दी। अंपायर की इस चेतावनी के कुछ समय बाद बड़ी स्क्रिन पर शमी की गेंदबाजी का रिप्ले चलाया गया। इस रिप्ले में साफ देखा जा सकता था कि शमी का पैर डेंजर एरिया को टच नहीं हुआ है, यहीं वजह थी, जिसके कारण विराट का पाला हाई हो गया और वो अंपायर से बहस करने नज़र आए। अब विराट का यहीं वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।
बता दें कि इस घटना के बाद जब शमी के काफी सारे वीडियो देखे गए तो उससे ये बात साफ हो गई कि शमी ने तीन बार बॉलिंग करते समय डेंजर एरिया में पैर गिराया था।
मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद पूरी टीम 223 रनों पर ही सिमट गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में भारतीय गेंदबाजी के सामने सिर्फ 210 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेटों के नुकसान पर 57 रन बना लिए है।