ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार को लगभग डेढ़ महीना हो चला है लेकिन फैंस अभी भी इस हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इस मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के दिल भी टूट गए थे और उनके रिएक्शन्स भी काफी वायरल हुए थे और इसी कड़ी में विराट कोहली का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शायद आपने फाइनल की हार के बाद नहीं देखा था।

Advertisement

विराट कोहली का वर्ल्ड कप में बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 95.62 की औसत से 765 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल रहे। उन्होंने एक वनडे वर्ल्ड कप संस्करण में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रनों (673) के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास भी रचा लेकिन अफसोस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विराट कोहली का प्रयास व्यर्थ रहा और भारत फाइनल जीतने में असफल रहा।

Advertisement

जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ विजयी रन बनाया तो भारतीय खिलाड़ी निराश दिखे। जो वीडियो अब वायरल हो रहा है उसमें कोहली को निराशा में अपनी टोपी उतारते और बेल्स को गिराते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो एक प्रशंसक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसे देखकर भारतीय फैंस एक बार फिर से मायूस हो गए हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

अगर उस फाइनल की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 240 रन बनाए थे और जवाब में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट 50 रन के भीतर ही चटका दिए थे लेकिन इसके बाद ट्रैविस हेड की आक्रामक बल्लेबाजी और मार्नस लाबुशेन की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट और सात ओवर शेष रहते लक्ष्य (241) हासिल कर लिया और करोड़ों भारतीयों के सपने को चकनाचूर कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार