आईपीएल 2023 के 65वें मैच में विराट कोहली ने शतक लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से जीत दिला दी। इस मैच में विराट ने 63 गेंदों में 100 रनों की आतिशी पारी खेली और सुनिश्चित किया कि आरसीबी हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रख सके।

Advertisement

इस मैच के शुरू होने से लेकर खत्म होने तक विराट कोहली छाए रहे और इस जीत के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस मैच में शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने मैदान से ही अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल लगा दी और वो अपनी पत्नी से बातचीत करते हुए नजर आए। उनकी बातचीत के वीडियो और तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Advertisement

उनके फैंस इस खूबसूरत पल को सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं। वहीं, एक प्रशंसक ने इसे "सबसे खूबसूरत पल" तक कह दिया। वहीं, इस मैच में अपने पति विराट को शतक लगाता देखकर पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपनी खुशी छुपा ना सकीं और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की और लिखा, 'ये पटाखा है। क्या पारी है।'

आपको बता दें कि अनुष्का 2018 से ही फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की ज़ीरो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ अभिनय किया था। इसके बाद से ही वो फिल्मों से दूर रही लेकिन अब एक बार फिर से फैंस को बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। अनुष्का 'चकदा एक्सप्रेस' में झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देने वाली हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार