भारत ने वेस्टइंडीज को अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में 96 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। इस मैच में विराट कोहली बल्ले से तो फ्लॉप रहे लेकिन एक बार फिर अपने मनोरंजक रवैय्ये से फैंस का भरपूर मनोरंजन करते दिखे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली को रैप गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में विराट पूरी तरह से रैप के लिरिक्स गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, हमारे लिए ये अनुमान लगा पाना बहुत मुश्किल है कि ये रैप कौन सा है।

Advertisement

इसलिए ये काम हम आप पर छोड़ते हैं, आप लोग भी ये वायरल वीडियो देखिए और खुद बताईए कि ये कौन सा रैप है। वहीं, विराट कोहली की बात करें तो इस सीरीज में वो बल्लेबाज़ के रूप में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं और बहुत लंबे समय बाद ये देखने को मिला है कि वो किसी वनडे सीरीज में अर्द्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं।

अगर तीसरे और आखिरी वनडे की बात करें तो भारतीय गेंदबाज़ों के सामने एक बार फिर से कैरेबियाई बल्लेबाज़ पानी भरते हुए दिखे। तीन मैचों की सीरीज 3-0 से गंवाने के बाद अब वेस्टइंडीज की टीम टी-20 सीरीज में बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार