Chakda Express Anushka Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सुर्खियों में हैं। अनुष्का शर्मा दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बनी बायोपिक चकदा एक्सप्रेस की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी सिलसिले में अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा को क्रिकेटर के अंदाज में देखकर एक यूजर ने लिखा, 'अब ये होगी RCB की नई कप्तान।'

Advertisement

एक दूसरे यूजर ने अनुष्का शर्मा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अब घोड़े की रेस में गधे भी दौड़ेगे।' वहीं अन्य यूजर्स भी अनुष्का के इस अंदाज को देखकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक्सरसाइज के बाद गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए दिख रही हैं।

Advertisement

अनुष्का शर्मा ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर के साथ कैप लगाए हुए झूलन गोस्वामी के अंदाज में ही नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ उसके कैप्शन में लिखा, 'गेट स्वेट गो।' अब तक अनुष्का द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं कि अनुष्का शर्मा को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कई बार अनुष्का ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि हर यूजर उन्हें ट्रोल कर रहा हो बल्कि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो अनुष्का के क्रिकेटर्स अंदाज को देखकर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार