आईपीएल के 13वें सीजन के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी जहां टीम को 4 टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने है। इस दौरे से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर आई है। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह ताजा जानकारी दी है कि टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में से तीन मैचों में भारतीय टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और उनकी जगह रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह मिली है। 

Advertisement

गौरतलब है की कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सितंबर के महीने में अपने फैंस को यह जानकारी दी थी की वो बहुत जल्द ही माता-पिता बनने वाले है और उम्मीद है कि अनुष्का जनवरी के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार