सिडनी, 26 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के गलत इस्तेमाल के आरोपों को बकवास बताया है। स्मिथ का कहना है कि कोहली ने इस बात को पेचीदा बना दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरत होती है कि भारत के साथ उस श्रृंखला के खत्म होते ही इस बारे में हर तरह की बात बंद हो गई। ईएसपीनक्रिकइंफो से बात करते हुए स्मिथ ने डीआरएस संबंधी कोहली की बातों को बकवास करार दिया।

Advertisement

इस साल की शुरुआत में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला में पहला टेस्ट जीतकर आगे थी और बेंगलुरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में आसान से लक्ष्य का पीछा कठिन पिच पर कर रही थी। इसी दौरान स्मिथ को अंपायर ने पगबाधा करार दे दिया। स्मिथ दूसरे छोर पर खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब के पास डीआरएस के बारे में चर्चा करने गए और इस दौरान डीआरएस लेने के लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम की तरफ मदद मांगते हुए देखा गया। हालांकि अंपायर नाइजल लोंग ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। 

बाद में कोहली ने इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम पर खेल भावना को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने इस तरह की हरकतें ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले भी देखी हैं। यह मुद्दा सुर्खियों में छा गया था।

 

स्मिथ ने अपनी किताब 'द जर्नी' में इस बात का जिक्र किया है। स्मिथ ने किताब में लिखा है, "कोहली द्वारा मैच के बाद किए गए दावे, कि हमने पहले भी दो बार ऐसा किया है, के बाद मुझे पता चला की यह बात कहां पहुंच गई है। जहां तक मेरी बात है, हमने कभी ड्रेंसिंग रूम से सलाह नहीं मांगी। कोहली ने यहां तक कहा कि उन्होंने पहले ही इस तरह की हरकत के बारे में अंपायरों से शिकायत की थी। मैं साफ तौर पर कह रहा हूं कि हमसे न ही उन मैचों के अंपायरों और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने, किसी ने भी इस तरह के नियमों के उल्लंघन के बारे में कभी बात नहीं की।"PHOTOS:भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें   

स्मिथ ने कहा कि विराट इस तरह के उत्तेजित वातावरण को पसंद करते हैं ताकि वह अपने अंदर से अपना सर्वश्रेष्ठ निकाल सकें।

Advertisement

उन्होंने कहा, "विराट उस तरह के खिलाड़ी हैं जो गरम माहौल पसंद करते हैं, वह मेरी तरह ही लड़ाई को पसंद करते हैं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि यह उनका सीरीज में माहौल को उत्तेजित करने का एक तरीका था जिससे वह अपने अंदर से अपना सर्वश्रेष्ठ निकाल सकें।"

स्मिथ ने कहा कि यह आज भी उनके लिए रहस्य बना हुआ है कि इस मामले पर श्रृंखला के बाद कभी कोई बात नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में शब्दों के आदान-प्रदान पर बीसीसीआई ने छांटकर जो स्टंप माइक्रोफोन आडियो दिया वह 'निहायत साधारण' था।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "आईसीसी की तरफ से इस मुद्दे पर आगे कुछ नहीं हुआ और न ही विराट ने उस मुद्दे पर कभी कुछ तफ्सील से बताया। मैच के बाद कुछ छोटी मुलाकातों, आईपीएल में कप्तानों की बैठक में विराट दोस्तों की तरह मिले। उनका व्यवहार दोस्ती वाला था और लग रहा था कि उनमें उसे लेकर कोई कड़वाहट रही होगी तो वह खत्म हो चुकी है। मेरे लिए यह रहस्य की बात थी और हमेशा रहेगी।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार