टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हारकर गंवाया। हेड कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में भारत को एक बड़ी हार मिली। ऐसे में अब कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टी-20 फॉर्मेट में इंडिया को एक नया हेड कोच चुनना चाहिए। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के नाम जो टी-20 फॉर्मेट में हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ को रिप्लेस कर सकते हैं।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)

Advertisement

फटाफट फॉर्मेट वीरेंद्र सहवाग को खूब रास आता था। सहवाग आक्रमक बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ बेखौफ अंदाज में क्रिकेट खेलते थे। यह माइंड सेट भारतीय टीम को मदद कर सकता है। इस दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज़ को कोचिंग का अनुभव भी है।

अगर वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के टी-20 फॉर्मेट में कोच बनते हैं तो इस बात में कोई शक नहीं कि वह इंडियन टीम में भी बेखौफ क्रिकेट का जज्बा पैदा कर पाएंगे। सहवाग ने टेस्ट में 82.23, वनडे में 104.33 और टी-20 में 145.38 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। ऐसे में वह इंडिया के टी-20 हेड कोच के तौर पर अच्छी पसंद हो सकते हैं।

आशीष नेहरा (Ashish Nehra)

Advertisement

आशीष नेहरा भी भविष्य में इंडियन क्रिकेट टीम के कोच बन सकते हैं। हाल ही में आशीष ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के हेड कोच की भूमिका निभाई थी और सभी ने उनका शानदार काम देखा।

आशीष नेहरा भी टी-20 फॉर्मेट में इंडिया की कोचिंग कर सकते हैं और राहुल द्रविड़ की अच्छी रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने कुल 132 टी-20 मैच खेले हैं।

Advertisement

युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। युवराज सिंह को कोचिंग का अनुभव नहीं है, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने महानता हासिल की है।

Advertisement

युवराज सिंह आक्रमक क्रिकेट खेलते थे और वह अपना यही गुण भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी प्रदान कर सकते हैं। युवराज ने टी-20 इंटरनेशनल में 136.38 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार