इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पकड़ काफी मज़बूत हो चुकी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं और अब कुल बढ़त 257 रनों की हो चुकी है ऐसे में यहां से भारत चाहेगा कि चौथे दिन इस बढ़त को 400 के पार पहुंचाया जाए। 

Advertisement

वहीं, तीसरे दिन के खेल की बात करें तो विराट कोहली को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला खड़ा किया।वैसे भी सहवाग अक्सर अपने बयानों और ट्वीट्स की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि, इस बार तो कमेंट्री के दौरान उन्होंने हद ही पार कर दी और विराट कोहली को बोल दिया कि छमिया नाच रही है।

Advertisement

जी हां सहवाग भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी के हिन्दी कॉमेंट्री पैनल में शामिल हैं और इसी दौरान उन्होंने कमेंट्री में विराट को लेकर ये जो कुछ भी कहा फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। दरअसल, हुआ ये कि जैसे ही इंग्लिश पारी 284 रनों पर सिमटी तो स्लिप पर खड़े विराट कोहली खुशी से झूम उठे और नाचने लगे।

विराट का ये डांस देखकर कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ कहते हैं, विराट कोहली का डांस देखिए ज़रा। तभी वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) कहते हैं, देखो छमिया नाच रही है। सहवाग जैसे पूर्व खिलाड़ी से ऐसा बयान सुनकर फैंस काफी निराश हैं और वो सोशल मीडिया पर वीरू की जमकर क्लास भी लगा रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीरू अपने इस बयान को लेकर कोई रिएक्शन देते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार