वीरेंद्र सहवाग को अब तक के सबसे मजेदार भारतीय क्रिकेटरों में से एक माना जाता है और वो एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वीरू ने पाकिस्तान के एंकर ज़ैद हामिद को उनकी गलती के चलते जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया है। इस पाकिस्तानी एंकर ने आशीष नेहरा का नाम लेते हुए एक बहुत बड़ी गलती कर दी जिसके बाद वो ट्रोल हो रहा है। 

Advertisement

हामिद ने अपने ट्वीट में नीरज चोपड़ा की जगह आशीष नेहरा का नाम लिख दिया जिसके बाद से ही उनका मज़ाक उड़ रहा है। हामिद ने अपने ट्विटर पर नदीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "और जो इस जीत को और भी मीठा बनाता है, वो ये है कि एक पाकिस्तानी एथलीट ने भारतीय भाला फेंकने वाले हीरो खिलाड़ी आशीष नेहरा को बर्बाद कर दिया। पिछली प्रतियोगिता में आशीष ने अरशद नदीम को हराया था ... कितना प्यारा बदला लिया है।"

Advertisement

हामिद के इस ब्लंडर के बाद उन्हें भी नहीं पता होगा कि वो भारत में ट्रेंड करने लगेंगे, खासकर तब जब भारत में उनके ट्विटर प्रोफाइल को रोक दिया गया हो। हामिद की इस गलती को सहवाग ने पकड़ लिया और उन्होंने इस एंकर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, “चिचा, आशीष नेहरा अभी यूके के प्रधान मंत्री चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। सो चिल।”

सहवाग का ये जवाब सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है और फैंस इन पाकिस्तानी जनाब की जमकर क्लास लगा रहे हैं। आगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा चोट के चलते नहीं खेले थे और यही कारण था कि पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने 90.18 मीटर दूर जेवलिन फेंका और रिकॉर्डबुक्स में अपना नाम दर्ज करवाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार