भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन कप्तानों की बात करे तो उसमें सबसे पहला नाम सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। दोनों ने अलग-अलग तरीके से टीम को चलाया और कई बड़ी ट्रॉफियों को भारत की झोली में डाला।

इसी बीच भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने धोनी और गांगुली में से अपने पसंदीदा कप्तान को चुना है।

आरजे रौनक के साथ एक खास बातचीत के दौरान सहवाग ने कहा," दोनों ही कप्तान अपने हिसाब से बेहतरीन थे लेकिन बेस्ट कप्तान सौरव गांगुली है। क्योंकि गांगुली ने टीम को बनाया और कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और विदेशों में जीत हासिल करना भी सिखाया। हमने टेस्ट सीरीज जीती और ड्रॉ भी करवाया।"

धोनी के बारे में बात करते हुए सहवाग ने कहा," धोनी को एक अच्छी टीम बनाने में ज्यादा समय नहीं मिला क्योंकि पहले सी उन्हें वो टीम काफी हद तक बनी बनाई हुई मिली थी। मेरे हिसाब से दोनों ही सही हैं लेकिन गांगुली बेस्ट थे।"

बता दें कि सहवाग ने गांगुली और धोनी दोनों की ही कप्तानी में अच्छे मैच खेले हैं। जब साल 2011 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता तब धोनी की कप्तानी वाली उस टीम में वीरेंद्र सहवाग भी शामिल थे। इसके अलावा 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी सहवाग का नाम शामिल था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार