Chennai vs Kolkata: आईपीएल 2022 में खेला गया पहला मुकाबला कोलकाता नाइडर्स ने जीता। केकेआर ने मौजूदा चैंपियन चैन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस मुकाबले को अपने नाम किया। CSK के लिए वैसे तो इस मैच में ज्यादा कुछ खास रहा नहीं लेकिन, टीम के नए कप्तान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) फिर भी सुर्खियों में रहे। आईपीएल के इतिहास में पहली बार कप्तानी कर रहे जडेजा पूरी तरह से कप्तानी के बोझ से दबे हुए नजर आए और उनके खेल में इसकी झलक देखने को भी मिली। पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने जडेजा की धीमी बल्लेबाजी को देखकर उनके साथ ही धोनी पर भी महज 10 सेकंड में तंज कसा है।

Advertisement

सहवाग ने एक जाने माने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'आज एक अजीब सी घटना हुई है। चैन्नई के कप्तान जो एम एस धोनी होते थे वो जडेजा की तरह बैटिंग करके गए हैं। और जडेजा जो चैन्नई के कप्तान हैं उन्होंने एम एस धोनी की तरह बल्लेबाजी की है आज। ये एक अजीबोगरीब घटना घटी है ये तो कप्तानी का प्रेसर हो सकता है जडेजा पर क्योंकि आमतौर पर जब जडेजा ऊपर आते थे तब वो तेज रन बनाते थे।'

Advertisement

केकेआर के खिलाफ कप्तान जडेजा नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। जडेजा ने 28 गेंदों का सामना किया और 92.86 की बेहद खराब स्ट्राइक रेट से महज 26 रन बनाए। जडेजा ने अपनी पारी के दौरान मात्र एक चौका जड़ा। वहीं गौर करने वाली बात ये थी कि जडेजा अंत तक नाबाद रहे थे।

वहीं नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी ने 40 साल से ज्यादा का होने के बावजूद नाबाद 50 रनों की पारी खेली। धोनी ने 38 गेंदों का सामना किया था। धोनी की इस पारी के बदौलत सीएसके ने पहली पारी में निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की टीम ने 18.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। उमेश यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार