आईपीएल 2023 अब अंतिम दौर में प्रवेश कर रहा है। टीमें अपने आने वाले मैचों में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी जबकि शाम के खेल में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी।

Advertisement

जीतने वाली दो टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेंगी। एलएसजी और पीबीकेएस दोनों के पास 10 अंक हैं। दोनों अपना मैच जीत कर प्रतियोगिता में बने रहने की कोशिश करेंगी। लेकिन हैदराबाद और दिल्ली को एक और हार इस टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।

Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि मौजूदा प्रतियोगिता में एलएसजी सबसे संतुलित टीमों में से एक है।

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, लखनऊ सुपर जायंट्स इस टूनार्मेंट में सबसे अच्छी और सबसे संतुलित टीमों में से एक है। उन्होंने घर से बाहर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन लखनऊ में अपने मैदान पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा के प्रदर्शन से प्रभावित हैं और उन्होंने दावा किया कि पंजाब का क्रिकेटर टीम का एक प्रमुख सदस्य रहा है।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

जितेश शर्मा पीबीकेएस के लिए अच्छा योगदान दे रहे हैं, वह पारी के अंत में अच्छी तरह से गेंद को हिट कर रहे हैं। वह पंजाब को अंतिम 4-5 ओवरों में गति दे रहे हैं। इसलिए बल्ले से उनके योगदान को कम कर नहीं आंका जा सकता।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार